ICC ODI World Cup: मिचेल स्टार्क ने अपने नाम दर्ज करवाई ये बड़ी उपलब्धि

खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में शुक्रवार को पांच बार की विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से शिकस्त दी। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से कई रिकॉर्ड बने। मिचेल स्टार्क ने भी एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई।

उन्होंने मैच में एक विकेट हासिल कर विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष पांच गेंदबाजों की सूची में जगह बनाई। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम के रिकॉर्ड की बराबरी की है। उनके विश्व कप में वसीम अकरम के समान 55 विकेट हो गए हैं।

विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा के नाम दर्ज है, जिन्होंने कुल 71 विकेट चटकाए हैं। दूसरे नंबर पर श्रीलंका मुथैया मुरलीधरन का नाम हैं, जिन्होंने 68 विकेट झटके हैं।  मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 367 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान टीम 45.3 ओवर में 305 रन पर ही बना सकी। 

PC: espncricinfo