ICC ODI World Cup: मिशेल मार्श ने वनडे विश्व कप में पहली बार किया ऐसा 

खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श (121) ने शुक्रवार को आईसीसी वनडे विश्व में पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेल अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई। मिशेल मार्श का ये वनडे विश्व कप में पहला शतक है।

उन्होंने इस शतकीय पारी के दौरान वार्नर के साथ पहले विकेट के लिए 203 गेंद में 259 रन की साझेदारी की। मिशेल मार्श का ये वनडे कॅरियर का दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने भारत के खिलाफ सिडनी में शतक लगाया था। वनडे कॅरियर की दूसरी शतकीय पारी के दौरान मार्श ने केवल 108 गेंदों का सामना किया।

इस तूफानी पारी के दौरान मार्श ने दस चौके औ नौ छक्के लगाए। उनकी इस पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 367 रन बनाए। जवाब में एडम जम्पा (53 रन पर चार विकेट) और मार्कस स्टोइनिस (40 रन पर दो विकेट) की अगुवाई में शानदार गेंदबाजी से पाकिस्तान 305 रन पर ही ढेर हो गई। 

PC: espncricinfo