ICC ODI World Cup: दक्षिण अफ्रीका की जीत से भारत को हुआ नुकसान, 24 साल बाद हुआ ऐसा

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 32वें मैच में न्यूजीलैंड को 190 रन से शिकस्त दी। दक्षिण अफ्रीका ने मैच में निर्धारित ओवरों में  357 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम केवल 167 रन पर ही ढेर हो गई।

इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में जीत का 24 साल का सूखा भी खत्म कर दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे विश्व कप में साल 1999 के बाद दक्षिण अफ्रीका को पहली जीत मिली है।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को कीवी टीम से लगातार छह बार हार मिली है। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर जगह बना ली है। भारत अंक तालिका में अब दूसरे स्थान पर आ गया है।

दक्षिण अफ्रीका की ये सात मैचों में छठी जीत है। जबकि भारतीय टीम को सभी छह मैचों में जीत मिली है। दक्षिण अफ्रीका ने नेट रन रेट के मामले में भारत को पीछे छोड़ दिया है। दोनों टीमों के 12-12 अंक हैं। 

PC: espncricinfo