ICC ODI World Cup: फाइनल मुकाबला टाई होने पर इस प्रकार से निकलेगा परिणाम, अब नहीं होगा ऐसा 

खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर 2023 के विश्व फानइल में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की नजर छठी बार विश्व चैम्पियन बनने की होगी। इस मैच के शुरू होने से पहले आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फाइनल मैच टाई हुआ तो किस प्रकार से परिणाम निकलेगा।

यदि विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला टाई होता है, तो उसमें सुपर ओवर कराया जाएगा। यदि सुपर ओवर भी टाई हो जाता है, एक बार फिर से इसे कराया जाएगा। परिणाम आने तक सुपर ओवर का उपयोग किया जाएगा। इस प्रकार से फाइनल मैच टाई होने पर क्रिकेट प्रशंसकों को दोगुना रोमांच देखने को मिलेगा। पिछले विश्व कप फाइनल में मैच टाई होने पर बाउंड्री कांउट के आधार पर विजेता घोषित किया गया था। 

PC: icc-cricket