ICC ODI World Cup: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से बाहर हो सकते हैं कप्तान रोहित, पैर में लगी चोट 

खेल डेस्क। भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अपना दूसरा विश्व कप मैच खेलेगी। इस मैच के शुरू होने पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आई है।

ICC ODI World Cup:  अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से बाहर हो सकते हैं कप्तान रोहित, पैर में लगी चोट 

खेल डेस्क। भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अपना दूसरा विश्व कप मैच खेलेगी। इस मैच के शुरू होने पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आई है। खबर ये है कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं। वह मंगलवार का अभ्यास करते समय चोटिल हुए हैं।

हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि रोहित शर्मा की चोट कितनी गंभीर है। इस संबंध में अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। खबरों के अनुसार, बल्लेबाजी अभ्यास करते समय रोहित के पैर पर गेंद जा लगी। बॉल लगने के बाद वह दर्द में भी दिखाई दिए।

इसके बाद रोहित शर्मा कुछ ही देर प्रैक्टिस कर सके। वह आज के मैच में खेलेंगे या नहीं इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल डेंगू की चपेट में आने के कारण इस मैच से बाहर हो चुके हैं। अब रोहित भी अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाते हैं तो ये भारत के लिए बड़ा झटका हो सकता है। 

PC: espncricinfo