IBPS Recruitment: आईबीपीएस पीओ और क्लर्क पदों की भर्ती के लिए अब 28 सितंबर तक किया जा सकता है आवेदन

इंटरनेट डेस्क। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) की ओर से आईबीपीएस पीओ, क्लर्क पदों पर आवेदन की लास्ट डेट को बढ़ा दिया गया है।

अब अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए 28 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स/ संचार/ कंप्यूटर विज्ञान/ सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक/ सीएम/ एमबीए / बैचलर डिग्री इन लॉ/ कृषि/ बागवानी/ डेयरी/ पशु / पशु चिकित्सा विज्ञान/ इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैँ।

भर्ती का विवरण इस प्रकार है:

पदों का नाम: आईबीपीएस पीओ, क्लर्क
पद: 13271 

आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 28 सितंबर 2025

आयु: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। 

इस प्रकार करें आवेदन: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। 

PC: indiamart 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें