कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण सेवानिवृत्ति लाभ है। आपकी बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता (DA) का 12% EPF में जमा होता है, जिसमें से कंपनी का 8.33% हिस्सा EPS में जाता है। रिटायरमेंट के बाद पेंशन का लाभ लेने के लिए कम से कम 10 वर्षों तक EPS में योगदान आवश्यक है।
EPS से रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन की गणना निम्नलिखित फॉर्मूले से की जाती है:
EPS = औसत वेतन × पेंशन योग्य सेवा / 70
यदि आपकी औसत सैलरी ₹15,000 है और आपने 35 वर्षों तक काम किया है, तो आपकी मासिक पेंशन होगी:
EPS = ₹15,000 × 35 / 70 = ₹7,500 प्रति माह।
अधिकतम पेंशन ₹7,500 प्रति माह और न्यूनतम पेंशन ₹1,000 प्रति माह हो सकती है।
अगर किसी कर्मचारी ने EPS में 10 वर्षों से कम योगदान दिया है और वह भविष्य में काम नहीं करना चाहता है, तो वह अपना पूरा योगदान फुल एंड फाइनल सेटलमेंट के तहत निकाल सकता है।
वर्तमान पेंशन सीमा को बढ़ाने और महंगाई दर को ध्यान में रखते हुए औसत वेतन की अधिकतम सीमा में संशोधन की मांग की जा रही है। यह कर्मचारियों के लिए बेहतर रिटायरमेंट लाभ सुनिश्चित करने का प्रयास है।