भारत में ग्लोबल स्पोर्टी हाईब्रिड एसयूवी, ऑल-न्यू ZR-V e:HEV का हुआ प्रवेश
नई दिल्ली। भारत में प्रीमियम कारों की प्रमुख निर्माता, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एच.सी.आई.एल) ने आज भारत में अपनी नई होंडा सिटी लॉन्च की। साथ ही, अपनी ग्लोबल हाईब्रिड एसयूवी, ऑल-न्यू ZR-V e:HEV भी पेश की।
होंडा के स्पोर्टी डिज़ाईन और इंजीनियरिंग एक्सिलेंस की विरासत के साथ ये दो मॉडल ‘दो स्पोर्टी आईकॉन’ के साथ आते हैं, जो उन ग्राहकों के लिए बनाए गए हैं, जो प्रीमियम स्टाईलिंग, स्पोर्टी डायनामिक परफॉर्मेंस, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और रिफाईंड ड्राईविंग अनुभव चाहते हैं।

होंडा सिटी के लॉन्च के साथ ही होंडा ने भारत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए होंडा ZR-V भी पेश की है। यह एक प्रीमियम हाईब्रिड एसयूवी है, जिसे पूरे विश्व में बहुत पसंद किया गया है, और अब यह भारत में पेश की जा रही है।
एक नए युग के लिए दो स्पोर्टी आईकॉन
नई होंडा सिटी अपनी शानदार विरासत को आगे बढ़ाते हुए बेहतर स्पोर्टी स्टाईलिंग, आधुनिक सॉफिस्टिकेशन, नए फीचर्स के साथ शानदार इंटीरियर और होंडा की सिग्नेचर व दिलचस्प ड्राईविंग डायनामिक्स के साथ आ रही है। यह मॉडल पेट्रोल और e:HEV स्ट्राँग हाईब्रिड वैरिएंट में उपलब्ध होगा तथा ग्राहकों को रिफाईंड पेट्रोल परफॉर्मेंस और एडवांस्ड इलेक्ट्रिफाईड मोबिलिटी के विकल्प प्रदान करेगा।

ऑल-न्यू होंडा ZR-V भारत के लिए कंपनी की नई फ्लैगशिप एसयूवी है। इसकी आकर्षक और सॉफिस्टिकेटेड एसयूवी स्टाईलिंग, शानदार परफॉर्मेंस, जबरदस्त फ्यूल एफिशियंसी और प्रीमियम क्राफ्ट्समैनशिप को पूरे विश्व में काफी सराहना मिली है। ZR-V होंडा के एडवांस्ड 2.0ली. e:HEV स्पोर्ट्स हाईब्रिड पॉवरट्रेन के साथ आती है। यह प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में कंपनी की सबसे आधुनिक और स्पोर्टी हाईब्रिड एसयूवी कारों में से एक है। यह मॉडल विश्व के बाजारों में काफी सफल हुआ है और साल 2022 के बाद इसकी 8 लाख से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। इस मॉडल के साथ अब कंपनी भारत के प्रबुद्ध ग्राहकों के लिए एक खास और शानदार एसयूवी अनुभव लेकर आई है।
इस अवसर पर श्री तकाशी नाकाजीमा, प्रेसिडेंट एवं सी.ई.ओ, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने कहा, ‘‘आज की यह ईवेंट भारत में एच.सी.आई.एल की तेज वृद्धि का एक नया दौर शुरू कर रही है। भविष्य के विकास के लिए भारत होंडा के 3 मुख्य बाजारों में से एक है। यहाँ पर हम नई कारों की एक मजबूत पाईपलाईन पेश करते हुए कीमतों को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने की कोशिश करते रहेंगे। यह हमारे लिए 6 महत्वपूर्ण लॉन्च के साथ एक बेहतरीन साल है। इन मॉडलों से हमें प्रतिस्पर्धी बढ़त मिलेगी और बाजार में हमारे ब्रांड की स्थिति मजबूत होगी। नई होंडा सिटी का लॉन्च और विश्वप्रसिद्ध होंडा जैड.वी-आर का भारत में प्रवेश भारतीय ग्राहकों को स्पोर्टी, प्रीमियम और टेक्नोलॉजी के मामले में अत्याधुनिक कारें पेश करने की होंडा की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है। हम भविष्य के लिए उत्साहित हैं और इस साल भारत में होंडा की निरंतर विकास की रणनीति के अंतर्गत कई नए मॉडल पेश करने वाले हैं।’’
प्रोडक्ट का महत्वपूर्ण विवरण
नई होंडा सिटी ‘ऑल न्यू वाईब’
मूल्य रुपये में (एक्स-शोरूम, दिल्ली):
|
न्यू सिटी |
SV |
V |
ZX |
ZX |
|
MT |
11,99,900 |
13,29,900 |
15,25,900 |
16,14,900 |
|
CVT |
- |
14,29,900 |
16,25,900 |
17,14,900 |
|
e:HEV |
- |
- |
- |
20,99,900 |
ऑल-न्यू होंडा ZR-V - हाईब्रिड अनलीश्ड
ऑल-न्यू होंडा ZR-V के भारत में प्रवेश के साथ होंडा की हाईब्रिड पेशकशों का विस्तार हुआ है।
ग्रांड कॉन्सेप्ट: ब्रिलिएंट लिबरेशन
होंडा की ZR-V ‘‘ब्रिलिएंट लिबरेशन’’ के सिद्धांत पर आधारित है। यह स्टाईल, परफॉर्मेंस और इंडिविज्युअलिटी का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है। स्पोर्टी और सॉफिस्टिकेटेड, ZR-V ड्राईवर को आत्मविश्वास, कम्फर्ट और स्वतंत्रता प्रदान करती है, ताकि हर सफर का आनंद अपने तरीके से लिया जा सके।
इस फिलॉसफी को तीन मुख्य एलिमेंट जीवंत बनाते हैं:
पॉवरट्रेनः 2.0 L e:HEV स्पोर्ट्स हाईब्रिड
‘हाईब्रिड अनलीश्ड’ की थीम के साथ ZR-V में होंडा की अत्याधुनिक हाईब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करती है। इसके जबरदस्त एक्सेलरेशन, रिफाईनमेंट और एफिशियंसी आधुनिक प्रीमियम एसयूवी ग्राहकों को ड्राईविंग की विभिन्न परिस्थितियों, जैसे शहरी, अर्द्धशहरी रास्तों, हाईवे और घुमावदार सड़कों पर चलने का आत्मविश्वास प्रदान करते हैं।
होंडा ZR-V में e:HEV स्पोर्ट्स हाईब्रिड सिस्टम है, जो 2.0लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन एट्किंसन-सायकल इंजन और e-CVT के साथ एडवांस्ड ड्युअल मोटर हाईब्रिड सिस्टम द्वारा 184 PS @5000 – 6000 आरपीएम की अधिकतम पॉवर और 315 Nm@ 0 – 2000 आरपीएम का अधिकतम टॉर्क तथा 22.79 किलोमीटर प्रति लीटर* का बेहतरीन माईलेज प्रदान करता है।
यह सिस्टम ड्राईवर के हस्तक्षेप के बिना ही इलेक्ट्रिक, हाईब्रिड और इंजन ड्राईविंग मोड में बहुत सुगमता से स्विच कर लेता है। टेक-ऑफ इलेक्ट्रिक मोड में होता है, इसलिए यह बिल्कुल शांति से होता है। हाईब्रिड मोड तेजी से रफ्तार बढ़ाने में मदद करता है, तथा लगातार हाई-स्पीड ड्राईविंग के लिए इंजन मोड का इस्तेमाल होता है। इसमें रिजनरेटिव ब्रेकिंग दी गई है, जो गति कम होने के दौरान एनर्जी को वापस स्टोर कर लेती है। ड्राईविंग की अलग-अलग परिस्थितियों के लिए इसमें नॉर्मल, स्पोर्ट और ईको ड्राईविंग मोड दिए गए हैं। इसकी चौड़ी बॉडी, मैकफर्सन फ्रंट सस्पेंशन, मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन और इलेक्ट्रिक पॉवर स्टीयरिंग (ईपीएस) ZR-V को सड़क पर मजबूत पकड़ और स्थिरता प्रदान करते हैं, जिससे ड्राईविंग का आत्मविश्वास बढ़ता है।
डायनामिक्सः ड्राईवर के पूरे नियंत्रण में
ZR-V का निर्माण ड्राईवर को हर परिस्थिति में अधिक आत्मविश्वास, नियंत्रण और आनंद प्रदान करने के लिए किया गया है।
ZR-V अपनी जबरदस्त हैंडलिंग परफॉर्मेंस, रिस्पॉन्सिव स्टीयरिंग और बेहतरीन नॉईज़ सप्रेशन के साथ ड्राईवर और पैसेंजर्स, दोनों को ही ड्राईविंग का रिफाईंड और शानदार अनुभव प्रदान करती है।
डिज़ाईन
एक्सटीरियर - खास स्टाईल, जो दिल को छू ले
ZR-V में स्लीक और सॉफिस्टिकेटेड एसयूवी डिज़ाईन है, जो सड़क पर बेहतरीन अनुपातों के साथ दमदार मौजूदगी प्रदान करता है।
एक्सटीरियर के मुख्य आकर्षण हैं:
इंटीरियर - शानदार इंडिविज्युअलिटी, बेहतरीन फिनिश
ZR-V का सॉफिस्टिकेटेड केबिन प्रीमियम कम्फर्ट, व्यवहारिकता और क्राफ्ट्समैनशिप प्रदान करने के लिए डिज़ाईन किया गया है।
इसके इंटीरियर की मुख्य विशेषताएं हैं:
कनेक्टिविटी और इन्फोटेनमेंट
ZR-V में एडवांस्ड कनेक्टिविटी और प्रीमियम एंटरटेनमेंट फीचर दिए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:
पैकेजिंग
ड्राईविंग पोज़िशन - ZR-V में सेडान के समान ड्राईविंग पोस्चर मिलता है, साथ ही, एसयूवी की एलिवेटेड विज़िबिलिटी भी बनी रहती है। इससे ड्राईवर और कार के बीच कनेक्टिविटी की ज्यादा मजबूत भावना प्राप्त होती है, तथा हर ड्राईव में आत्मविश्वास और कम्फर्ट बढ़ता है।
ज्यादा विज़िबिलिटी और कम ब्लाईंड स्पॉट - ZR-V शानदार विज़िबिलिटी और आसान ड्राईविंग के लिए बनाई गई है। इसमें ए पिलर को ज्यादा से ज्यादा रियर की ओर रखकर सबसे अधिक फील्ड ऑफ व्यू सुनिश्चित किया गया है। स्मार्ट वाईपर आर्म्स को इंटीग्रेटेड वॉशर जेट के साथ बोनेट लाईन के नीचे रखा गया है। डोर के मिरर भी ए पिलर से दूर डोर स्किन पर लगाए गए हैं ताकि ब्लाईंड स्पॉट कम से कम हो, और बाहर का स्पष्ट व्यू मिले।
स्टोरेज और यूटिलिटी - ऑल-न्यू ZR-V व्यवहारिक और इंटैलिजेंट स्टोरेज सॉल्यूशन पेश करती है, जो रोजमर्रा के लाईफस्टाईल के अनुरूप है।
इसकी मुख्य विशेषताएं हैं:
कम्फर्ट और सुविधा
ZR-V को हर सफर आसान और प्रीमियम बनाने के लिए डिज़ाईन किया गया है।
इसकी मुख्य विशेषताएं हैं:
लाईटिंग - सोचा-समझा इल्युमिनेशन - ZR-V के अंदर हर डिटेल को बहुत सावधानी से तैयार किया गया है, जिसे कम्फर्ट और सॉफिस्टिकेशन बढ़ता है।
इसके फीचर्स में शामिल हैं:
इसलिए चाहे दिन हो या रात, इसका केबिन सुखद और प्रीमियम एहसास प्रदान करता है।
एडवांस्ड सेफ्टी
ZR-V में अनेकों एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनसे पैसेंजर और ड्राईवर की सुरक्षा बढ़ाने की होंडा की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।
एक्टिव सेफ्टी - होंडा सेंसिंग
होंडा ZR-V में कई होंडा सेंसिंग एडवांस्ड ड्राईवर असिस्टैंस टेक्नोलॉजी दी गई हैं, जिनमें शामिल हैं:
अन्य सेफ्टी फीचर
ZR-V दैनिक आवागमन से लेकर लंबी दूरी तक हर सफर में कम्फर्ट, सुविधा और सॉफिस्टिकेशन प्रदान करती है।
ऑल-न्यू ZR-V चार प्रीमियम रंगों - ट्वाईलाईट मिस्ट ब्लैक पर्ल, मेटरॉयड ग्रे मैटलिक, प्लेटिनम व्हाईट पर्ल और क्रिस्टल ब्लैक पर्ल में उपलब्ध होगी।
मन की पूरी शांति
ग्राहकों को मन की पूरी शांति प्रदान करने के लिए यह खरीद की तारीख से 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर स्टैंडर्ड वॉरंटी, 7 साल तक की अनलिमिटेड किलोमीटर एक्सटेंडेड वॉरंटी तथा 10 साल/120,000 किलोमीटर तक की एनीटाईम वॉरंटी Ω के साथ आती है। यह लीथियम-आयन बैटरी पर स्टैंडर्ड 8 साल/160,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की वॉरंटी तथा हाईब्रिड सिस्टम कंपोनेंट्स पर 5 साल/100,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की वॉरंटी के साथ आता है।
बुकिंग और डिलीवरी
ऑल-न्यू होंडा ZR-V जापान से पूरी तरह से निर्मित यूनिट के रूप में आयात की जा रही है। ग्राहक भारत में सभी होंडा डीलरशिप्स पर ZR-V की प्रिबुकिंग कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी जुलाई, 2026 से शुरू होगी।
* CMVR के नियम 115 के तहत प्रमाणित। Ω 10 साल की एनीटाईम वॉरंटी को हर साल रिन्यू करके, अधिकतम 10 साल/1,20,000 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है, और यह वॉरंटी कार खरीदने की तारीख से लागू होगी।