HOLI 2023: होली पर करेंगे आप भी ये उपाय तो बन जाएंगे आपके भी बिगड़े काम

बाजार से खरीदकर कच्चा सूत लाए।

HOLI 2023: होली पर करेंगे आप भी ये उपाय तो बन जाएंगे आपके भी बिगड़े काम

इंटरनेट डेस्क। दो दिन बाद देशभर में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसकों लेकर तैयारिया भी शुरू हो चुकी है। लेकिन क्या आपकों इस बात का पता है की होली पर किए गए कुछ उपाय आपके कई बिगड़े काम भी बना देते है। तो इन छोटे-छोटे उपाय के बारे में जानते है। 

व्यापार में लाभ के लिए

होलिका दहन के बाद होलिका का पूजन करें।
पूजन करने के बाद आप जलती होली को नारियल, पान और सुपारी भेंट करें।
इसके बाद 11 परिक्रमा करें।
होलिका दहन के अगले दिन होलिका की थोड़ी सी राख लाकर, एक लाल वस्त्र में चांदी के कुछ सिक्के और राख को बांधकर अपने घर की तिजोरी में रख दें।

परिवार के सुख, स्वास्थ्य के लिए

बाजार से खरीदकर कच्चा सूत लाए।
होलिका दहन के दिन परिवार के सभी सदस्यों के पैर के अंगूठे से लेकर हाथ को सिर से ऊपर पूरा ऊँचा करके कच्चा सूत नाप ले।
इसके बाद जलती होलीका के पास जाए और इस सूत को होली में डालें।
होलीका की राख घर लायें।