Holi 2023: कब मनाई जाएगी इस बार होली, जाने शुभ दिन के साथ मुहूर्त और पूजा विधि

होलिका दहन के दिन सभी औरते और बच्चियां पूजा करती है

Holi 2023: कब मनाई जाएगी इस बार होली, जाने शुभ दिन के साथ मुहूर्त और पूजा विधि

इंटरनेट डेस्क। होली का पर्व नजदीक है और इसकों लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं होली का त्योहार देश के अलग-अलग राज्यों में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। सब राज्यों में इसका अलग ही रंग होता है। वैसे यूपी में होली का आनंद अलग होता है। यहां के ब्रज की होली काफी प्रसिद्ध है।

इस बार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 
जानकारी के अनुसार इस साल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त ज्योतिष्यों के अनुसार 7 मार्च को शाम 6 बजकर 24 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही भद्रा काल का मुहूर्त 6 मार्च 2023 को शाम 4 बजकर 48 मिनट से शुरु होगा और 7 मार्च 2023 को सुबह 5 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।

पूजा विधि
होलिका दहन के दिन सभी औरते और बच्चियां पूजा करती है। पूजा के लिए सबसे पहले प्रथम पूज्य भगवान गणेश का को स्मरण किया जाता है। फिर उस स्थान को गंगाजल छिड़ककर पवित्र करे और पूजा करने वाले होलिका के पास पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके बैठे और फिर पूजा करें।