HOLI 2023: होली के रंग भी बिगाड़ सकते है आपके चेहरे की चमक, रंग लगाने से पहले ही करले ये काम

आपकों होली खेलने से पहले पूरे शरीर पर नारियल का तेल अच्छी मात्रा में लगा लेना चाहिए।

HOLI 2023:  होली के रंग भी बिगाड़ सकते है आपके चेहरे की चमक, रंग लगाने से पहले ही करले ये काम

इंटरनेट डेस्क। होली का त्योहार है और इस मौके पर हर कोई आपकों रंग गुलाल जरूर लगाता है। ऐसे में आप किसी को मना भी नहीं कर सकते है। लेकिन क्या आपकों यह पता है की कभी कभी होली के रंगों से आपकों एलीर्जी भी हो जाती है। ऐसे में आपकों होली पर रंगों का उपयोग सोच समझकर करना चाहिए।

क्या करें
आपकों भी अगर होली के रंगों से एलर्जी होती है तो आपकों कैमिकल युक्त रंगों से होली खेलने से बचना चाहिए। इसके लिए आपकों नेच्युरल रंगों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही यह ध्यान देना चाहिए की आपकों पानी रंगों वाली होली तो बिलकुल ही नहीं खेलनी है। 

बचाव के तरीके
आपकों होली खेलने से पहले पूरे शरीर पर नारियल का तेल अच्छी मात्रा में लगा लेना चाहिए। बालों में भी आप तेल लगा लें। इसके अलावा मॉइस्चराइजर भी लगा लें। अपने चेहरे को बचाने के लिए आप होममेड फेस पैक भी लगा सकते हैं।