Health Tips: प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए आप भी खा सकते है ये वेज फूड्स

शारीरिक मजबूती,मांसपेशियों की मजबूती और अपने आपको हेल्थी बनाए रखना है तो आपको प्रोटीन की जरूरत पड़ती है

Health Tips: प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए आप भी खा सकते है ये वेज फूड्स

इंटरनेट डेस्क। शारीरिक मजबूती,मांसपेशियों की मजबूती और अपने आपको हेल्थी बनाए रखना है तो आपको प्रोटीन की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आपमें अगर प्रोटीन की कमी है तो यह आपके लिए परेशानी बन सकती है। लेकिन इस समस्या को दूर करने के लिए आज हम लाए है कुछ ऐसे वेज फूड्स जिनसे आपको भरपूर प्रोटीन मिलता है।

दूध
आप रोजाना दूध पी रहे हैं, तो आपको प्रोटीन की कमी नहीं होगी। दूध में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम मौजूद होता है, जो हड्डियों, दांत और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। ऐसे में दूध भी प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है। 

पनीर और चीज 
इसके साथ ही आप पनीर और चीज का सेवन भी कर सकते है। इसमें प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, साथ ही कैल्शियम मौजूद होता है। ऐसे में आप प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए चीज और पनीर खा सकते है। 

pc- jagran,abp news,wikipedia.org