Health Tips: पाचन तंत्र को सही बना देता है तरबूज, सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये लाभ 

इंटरनेट डेस्क। तरबूज में पोटैशियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, कैल्शियम, जिंक, फाइबर, नियासिन, आयरन, विटामिन-ए, बी, सी और लाइकोपीन जैसे कई तरह के पोषक तत्व  मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए गर्मी के मौसम में बहुत ही लाभकारी होता है। गर्मी के मौसम में इसका सेवन जरूर ही करना चाहिए।

गर्मी के मौसम में तरबूज डिहाइड्रेशन से बचाने में उपयोगी है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा मिलने से ये पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी उपयोगी है। इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या कम होती है।

इसका सेवन करने से वजन कम करने में भी सहायता मिलती है। तरबूज में कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर अधिक मात्रा में मिलता है। इसी कारण इसका सेवन करने से पेट देर तक भरा रहता है और व्यक्ति को बार-बार भूख नहीं लगती। आपको आज से ही तरबूत को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए।

PC: watermelon,  livescience,  herzindagi

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran