Health Tips: अस्थमा की बीमारी होने पर बच्चों में नजर आते हैं ये लक्षण 

इंटरनेट डेस्क। अस्थमा की बीमारी आज के समय में दुनिया के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। इस बीमारी में व्यक्ति की सांस की नली सिकुड़ जाती है, जिसके कारण उसे सांस लेने और छोडऩे में बहुत परेशानी होती है। इस बीमारी के चपेट में अब बच्चे भी आ रहे हैं। 

आज हम आपको बच्चों में अस्थमा के लक्षणों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इन लक्षणों के नजर आने पर तुरंत ही डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

बच्चे के अस्थमा होने पर खांसी हो जाती है। ये खांसी रात को ज्यादा परेशान करती है। बच्चे को सांस लेने और छोडऩे में परेशानी होती है। चेस्ट में भारी भरकम महसूस हो सकता है। बच्चे को सांस के साथ सीटी या घरघराहट जैसी आवाज सुनाई देती है।  वहीं इस बीमारी से पीडि़त बच्चा शरीर में थकान और कमजोरी महसूस करता है। 
PC:  jansatta