Health Tips:ये लोग भूलकर भी नहीं करें बादाम का सेवन, बढ़ सकती है परेशानी

इंटरनेट डेस्क। बादाम में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इनका सेवन कर सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों को दूर किया जा सकता है।

हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि बादाम कुछ लोगों की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन लोगों को बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। इन लोगों के लिए बादाम लाभकारी के स्थान पर हानिकारक साबित हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, जो लोग सर्दी-खांसी की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें बादाम खाने से बचना चाहिए।  

आयुर्वेद के अनुसार, बादाम कफ दोष को बढ़ा सकता है। इसका सेवन करने से खांसी और सर्दी में कफ असंतुलित होता है, ऐसे में बादाम नहीं खाना चाहिए। वहीं अन्य लोगों के लिए ये बहुत ही लाभाकारी होती है। इसका सेवन सही प्रकार से करके इसके भरपूर फायदों का लाभ उठाया जा सकता है।
 
PC:   freepik