Health Tips: हार्ट अटैक और स्ट्रोक के ये हैं लक्षण, नहीं करें नजरअंदाज, पड़ सकता है भारी

इंटरनेट डेस्क। हार्ट अटैक और स्ट्रोक के कारण देश में हर साल बड़ी संख्या में लोग अपने जान गंवा देते हैं। इन दोनों मामलों में हर मिनट जान बचाने के लिए बेहद जरूरी है। इस दौरान जरा सी लापरवाही या देरी  मौत का कारण बन सकती है।

इसी कारण तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक के लक्षणों को तुरंत पहचानकर डॉक्टर की सहायता लेनी जरूरी है। आज हम आपको हार्ट अटैक और स्ट्रोक के लक्षणों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इन लक्षणों के नजर आने पर तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क कर दें।

हार्ट अटैक के शुरुआत लक्षणों में सीने में भारीपन, दबाव, दर्द (जो बाएं हाथ, जबड़े या पीठ तक फैल सकता है), सांस फूलना, अचानक पसीना आना, चक्कर आना है। वहीं स्ट्रोक के शुरुआत लक्षण चेहरे का एक तरफ लटक जाना, बांह या पैर में कमजोरी या सुन्नपन और बोलने में कठिनाई होना है। ये लक्षण नजर आने पर आपको इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

PC: nhsneurocare
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें