Health Tips: तरबूज खाने के बाद कभी न करे इन चीजों का सेवन, नहीं तो पहुंच जाएंगे अस्पताल

इसके साथ ही आपको तरबूज खाने के बाद अंडे भी नहीं खाने चाहिए।

Health Tips: तरबूज खाने के बाद कभी न करे इन चीजों का सेवन, नहीं तो पहुंच जाएंगे अस्पताल

इंटरनेट डेस्क। आप भी इन गर्मियों के मौसम में तरबूज खाने का भरपूर आनंद ले रहे होंगे, और लेना भी चाहिए, ये फल ही ऐसा है की आपका इसे खाने से मन नहीं भरता है। लेकिन क्या आपको ये पता है की इसके खाने के बाद आपको किन चीजों को नहीं खाना पीना चाहिए। अगर नहीं तो आपको बता रहे है आज उनके बारे में।

दूध का सेवन
तरबूज खाने के बाद आपको कभी भी भूलकर दूध नहीं पीना चाहिए। ये आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल, तरबूज में विटामिन-सी होता है। इसे खाने के बाद अगर आप दूध पीते हैं, तो इससे आपके पेट फूलने की समस्या हो सकती है और अस्पताल जाना पड़ सकता है। 

अंडे 
इसके साथ ही आपको तरबूज खाने के बाद अंडे भी नहीं खाने चाहिए। इससे आपको अपच की परेशानी हो सकती है। अंडे में प्रोटीन के अलावा ओमेगा-3 जैसे फैटी एसिड होते हैं जा आपको परेशान कर सकता है।

pc- aajbharat.com