Health Tips: इन परेशानियों का कारण बन सकता है खरबूजा, नहीं करें अधिक मात्रा में सेवन

इंटरनेट डेस्क। खरबूजे में कई प्रकार के पोषक तत्व में मिलते हैं। इसी कारण गर्मी के मौसम में मिलने वाला ये फल सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

हालांकि इस फल का ज्यादा मात्रा में सेवन करना भी हानिकारक साबित हो सकता है। ज्यादा मात्रा में खरबूजा कंज्यूम करने से गट हेल्थ पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। इसी कारण से गर्मियों के मौसम में इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करना पेट खराब होने का कारण बन सकता है।

इसी कारण लोगों को डायरिया, उल्टी, अपच और गैस जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। डायबिटीज के मरीजों की ये फल परेशानी बढ़ा सकता है। इन मरीजों को डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही खरबूजे का सेवन करना चाहिए, वरना ये आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। वहीं ज्यादा मात्रा में खरबूजे का सेवन करने से सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है।

PC: apnikheti
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें