Health Tips: सेहत के लिए घातक होती है कम नींद, झेलनी पड़ सकती हैं ये गंभीर परेशानियां

इंटरनेट डेस्क। अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद लेना भी जरूरी है। कम नींद लेने से लोगों को कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना सकता है। व्यक्ति को कम से कम सात से आठ घंटे की नींद जरूर ही लेनी चाहिए। इससे कम नींद युवाओं के लिए गंभीर खतरे का संकेत होती है।

कम नींद दिमाग और शरीर पर धीमे जहर की तरह असर डालती है। इसके कारण तात्कालिक रूप से एकाग्रता में कमी, कमजोर निर्णय क्षमता, मूड में बदलाव और धीमे रिएक्शन टाइम के रूप में नजर आता है। वहीं इम्यून सिस्टम कमजोर और हार्मोनल संतुलन बिगड़ते का कारण भी होती है। कम नींद लेने के कारण अल्जाइमर, डिमेंशिया और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। कम नींद लेने से प्रीफ्रंटल कार्टेक्स की गतिविधि घटती है।

इसका प्रभाव सोचने समझने पर पड़ता है। स्मरणशक्ति और निर्णय क्षमता भी कमजोर होती है। वहीं  कम नींद लेने वालों में स्ट्रोक का जोखिम कई गुना अधिक हो जाता है। इसी कारण आपको पर्याप्त नींद जरूरी ही लेनी चाहिए।

PC: ndtv 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें