Health Tips: शरीर पर तीन तरफ से हमले का कारण बनती है कम नींद, जान लें

इंटरनेट डेस्क। अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है। अगर आप लगातार छह घंटे से भी कम समय की नींद लेते हैं तो मौत का कारण भी बन सकता है।

Health Tips: शरीर पर तीन तरफ से हमले का कारण बनती है कम नींद, जान लें

इंटरनेट डेस्क। अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है। अगर आप लगातार छह घंटे से भी कम समय की नींद लेते हैं तो मौत का कारण भी बन सकता है। ये खतरा आपके लिए खराब खान-पान या फिजिकल एक्टिविटी की कमी से भी ज्यादा गंभीर हो सकता है। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।     

नींद के दौरान दिमाग की सफाई होती है। कम नींद के कारण ऐसा नहीं हो जाता है। कम नींद लेने से शरीर पर तीन तरह से हमला होता है। कम नींद कोर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) और घ्रेलिन (भूख बढ़ाने वाला हार्मोन) के स्तर को बढ़ा देती है। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है और व्यक्ति का मोटापा बढ़ जाता है। रात में सोने से ब्लड प्रेशर कम होता है।  नींद की कमी से कम नहीं होता है।

इससे दिल पर अनावश्यक दबाव पड़ता है। लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। वहीं नींद पूरी नहीं होने से सोचने-समझने की क्षमता तेजी से कम होती है। इससे स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें