Health Tips: सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी है कलौंजी, सेवन करने से मिलते हैं ये लाभ

इंटरनेट डेस्क। रसोई में मिलने वाला मसाला कलौंजी हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।  इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं।

कलौंजी

इंटरनेट डेस्क। रसोई में मिलने वाला मसाला कलौंजी हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।  इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। ये मेटाबॉलिज़्म को बेहतर बनाने और शरीर में सूजन को कम करने से लेकर पेट, स्किन और हार्मोनल हेल्थ को सुधारने में भी बहुत ही उपयोगी है।

रोजाना खाने के बाद करीब आधा से 1 चम्मच कलौंजी का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में बहुत ही उपयोगी है। कलौंजी में मौजूद कुछ एक्टिव तत्व शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी और ब्लड शुगर मैनेजमेंट को सपोर्ट करने में सहायक है।

इसमें थाइमोक्विनोन नाम का एक प्रमुख कंपाउंड मिलता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मिलते हैं, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को नियंत्रित करने में उपयोगी है। आपको आज से ही इसका सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। इसका सेवन करने से सेहत को कई प्रकार से लाभ मिलते हैं। 

PC: aajtak