Health Tips: इन चीजों को डाइट में कर लें शामिल, ब्रेन स्ट्रोक का खतरा हो जाएगा कम

इंटरनेट डेस्क। विश्व स्ट्रोक डे रविवार को मनाया जाएगा। इसे हर साल 29 अक्टूबर को लोगों को स्ट्रोक के खतरों के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।

Health Tips: इन चीजों को डाइट में कर लें शामिल, ब्रेन स्ट्रोक का खतरा हो जाएगा कम

इंटरनेट डेस्क। विश्व स्ट्रोक डे रविवार को मनाया जाएगा। इसे हर साल 29 अक्टूबर को लोगों को स्ट्रोक के खतरों के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। आज के समय में बड़ी संख्या में लोगों की मौत ब्रेन स्ट्रोक के कारण होती है। गलत खानपान, अनिद्रा, हाई बीपी, बदलती जीवनशैली आदि के कारण लोगों को इस गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। 

आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनका सेवन कर ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को कम कर सकते हैं। ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां बहुत ही लाभकारी होती हैं। इनमें नाइट्रेट और अन्य पोषक तत्व भरपूर रूप से पाए जाते हैं।

स्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए आपको अपनी डाइट में पालक, केल, कोलार्ड जैसी पत्तेदार सब्जियों का शामिल कर लें। वहीं एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर अखरोट भी इस खतरे को कम करने में बहुत ही उपयोगी है। 

PC:  aajtak, freepik.