Health Tips: गर्मी के इस मौसम में इन तरीकों से बचा सकते है आप भी बच्चों को हीटवेवे से

आपको घर का तापमान भी सही बना के रखना है

Health Tips: गर्मी के इस मौसम में इन तरीकों से बचा सकते है आप भी बच्चों को हीटवेवे से

इंटरेनट डेस्क। गर्मी का मौसम चल रहा है और इस मई और जून के महीने में गर्मी जबरदस्त पड़ने वाली है। साथ ही लू के थपेड़े भी ऐसे चलेंगे की आप बाहर नहीं निकल सकते है। ऐसे में आपको इस गर्मी में अपने बच्चों को हीटवेव से बचाके रखना है। इसके लिए आज आपको बता रहे है की आप बच्चों का ध्यान कैसे रख सकते है।

सही कपड़े पहनाएं

इस गर्मी में आपको हीटवेव से बच्चों को बचाने के लिए सही कपड़ो का चयन करना है। बच्चों के लिए आपको कॉटन कपड़ो का चुनाव करना चाहिए। हल्के हो और ढीले-ढाले हो। कॉटन के कपड़े पसीने को सोखनें में मदद करते हैं, इससे शरीर का तापमान सही बना रहता है।

घर का तापमान

आपको घर का तापमान भी सही बना के रखना है। जिस रूम में बच्चे रहते हो वहा हीटवेव नहीं आनी चाहिए। इसलिए कमरे का तापमान ठंडा रखें। पंखे,एयर कंडीशनर, कूलर चालकर रखे। साथ ही उनके खाने पीने का भी पूरा ध्यान रखें। 

pc- samastipurtown