Health Tips: भीषण गर्मी और हीटवेव से हैं बचना तो शुरू करें दे आप भी ये काम

Health Tips: भीषण गर्मी और हीटवेव से हैं बचना तो शुरू करें दे आप भी ये काम

Health Tips: भीषण गर्मी और हीटवेव से हैं बचना तो शुरू करें दे आप भी ये काम

इंटरनेट डेस्क। भीषण गर्मी के इस मौसम में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर रखा है। लगातार गर्मी का कहर और देर रात तक चलने वाली गर्म हवाओं ने हालात बिगाड़ रखें है। ऐसे में कई लोग इस समय चक्कर आना, सिरदर्द, मतली, शरीर का तापमान बढ़ना जैसी समस्यों को झेल रहे है। अगर आपको भी इनसे बचना हैं तो जाने क्या करें। 

क्या करना चाहिए
शरीर को ठंडा रखने के लिए छाछ, नारियल पानी, नींबू पानी और इलेक्ट्रोलाइट वाले पेय पदार्थ का सेवन करें। निम्बूकफल पानक, आम्र प्रपानक और चिंचा पानक जैसे पारंपरिक पेय पदार्थों को भी गर्मी में फायदेमंद बताया गया है।

शरीर को हाइड्रेट कैसे रखें
एक्सपर्ट्स के अनुसार लू से बचने के लिए सबसे जरूरी है शरीर को हाइड्रेट रखा जाएं। दिनभर खूब पानी पीना चाहिए, भले ही प्यास ना लगे। कैफीन और ज्यादा मीठे पेय पदार्थों से बचना चाहिए, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं।

pc- jansatta