Health Tips: नहीं बढ़ने देना है वेट तो अपना ले आज से ही ये आदते, शादी के बाद भी रहेंगे फिट

आपने देखा होगा की जैसे ही शादी की बात शुरू होती है तो घर में सबसे पहले दुल्हन या दूल्हा खाना छोड़कर स्लिम-ट्रीम होने की तैयारी में जुट जाते है

Health Tips: नहीं बढ़ने देना है वेट तो अपना ले आज से ही ये आदते, शादी के बाद भी रहेंगे फिट

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की जैसे ही शादी की बात शुरू होती है तो घर में सबसे पहले दुल्हन या दूल्हा खाना छोड़कर स्लिम-ट्रीम होने की तैयारी में जुट जाते है और वजन घटाने की पूरी प्लानिंग करते है। वो डाइटिंग, एक्सरसाइज सब करते है। इसके बाद शादी हो जाती है और फिर से वेट बढ़ने लगता है। लेकिन आप चाहते है की वेट नहीं बढ़े तो आज आपको बता रहे है क्या करना है आपको।

समय पर खाना खाएं
समय पर खाने की आदत डालनी है। जिसमें ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक है। ब्रेकफास्ट सुबह समय पर करें। लंच का टाइम आप अपने हिसाब से मैनेज कर सकते हैं लेकिन डिनर  रात को जल्द ही कर ले। ऐसे में आप वेट बढ़ने से रोक सकते है। 

बचा-खुचा नहीं खाए
इसके साथ ही आपको ये आदत छोड़नी है की आपको बचा खुचा नहीं खाना है। इस आदत से भी वजन तेजी से बढ़ता है। हम लोग खाना बर्बाद न हो इसके लिए सारा बचा-खुचा खाने की कोशिश करते है और मोटापा बढ़ा लेेते है। 

pc- jagran, navbharat, jagran