Health Tips: हरी मिर्च का नहीं करते है सेवन तो शुरू कर दे आज से ही, मिलेंगे कई सारे फायदे

अगर आप हरी मिर्च का सेवन करते है तो आपको दिल को हेल्दी रखने में भी फायदा मिलता है

Health Tips: हरी मिर्च का नहीं करते है सेवन तो शुरू कर दे आज से ही, मिलेंगे कई सारे फायदे

इंटरनेट डेस्क। हरी मिर्च आपको हर किसी घर में मिल जाएगी।  इंडियन घरों में इसके बिना सब्जी में छोंक अधूरा रहता है। ऐसे कई लोग इसे कच्ची खाना तो कई इसे फ्राई करके खाना पसंद करते है। लेकिन आप अगर इसका सेवन नहीं करते है तो आपको इसका सेवन शुरू कर देना चाहिए। इसका कारण यह है की इससे आपको कई लाभ होंगे।

हरी मिर्च खाने के फायदे

नंबर 1
अगर आप हरी मिर्च का सेवन करते है तो आपको दर्द में आराम मिल सकता है। हालांकि आपको अगर दर्द अर्थराइटिस का है तो जल्द आराम मिल सकता है। दरअसल इसमें मौजूद कैप्साइसिन नाम का कंपाउंड दर्द से मुक्ति दिलाता है।

नंबर 2
अगर आप हरी मिर्च का सेवन करते है तो आपको दिल को हेल्दी रखने में भी फायदा मिलता है। अगर आप नियमित रूप से हरी मिर्ची का सेवन करते है तो इससे एथेरोस्क्लेरोसिस जैसी बीमारी, कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम किया जा सकता है।

pc- healthshots.com