Health Tips: गुनगुने पानी में मिलाकर करेंगे देशी घी का सेवन तो मिलेंगे कई फायदे, आज से ही कर दे शुरू

देशी घी का उपयोग अधिकतर तौर पर रोटी को चोपड़ने या फिर सब्जी में डालकर खाने के लिए करते है और ज्यादा करें तो सर्दी में लड्डू बनाकर खा सकते है

Health Tips:  गुनगुने पानी में मिलाकर करेंगे देशी घी का सेवन तो मिलेंगे कई फायदे, आज से ही कर दे शुरू

इंटरनेट डेस्क। देशी घी का उपयोग अधिकतर तौर पर रोटी को चोपड़ने या फिर सब्जी में डालकर खाने के लिए करते है और ज्यादा करें तो सर्दी में लड्डू बनाकर खा सकते है। लेकिन क्या आपको पता है की देशी घी को आप गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पिएंगे तो आपको कितना फायदा होगा। अगर नहीं तो चले आज आपको बता रहे है। 

कब्ज से निजात
जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है उन्हें गुनगुने पानी में देसी घी की एक चम्मच मिलाकर जरूर पीना चाहिए। इससे बड़ी और छोटी दोनों आंत की ड्राईनेस खत्म होती है और पाचन क्रिया बेहतर होती है। साथ ही आपकी कब्ज की समस्या भी समाप्त हो जाती है।  

आंखों के लिए है फायदेमंद
इसके साथ ही आप आंखों के लिए भी देसी घी का सेवन कर सकते है। आंखों, स्किन, पेट और बाल सभी के लिए गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीना अच्छा होता है। यह कूलिंग एजेंट की तरह काम करता है। देसी घी में ओमेगा-3 होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करता है।

pc- gnttv.com,1mg, naidunia