Health Tips: करना चाहते है आप भी वजन कम तो इन हेल्दी ड्रिंक को करें डाइट में शामिल

आपने देखा होगा लोग अपना वेट कम करने के लिए खूब मेहनत करते है और यहां तक की खाना पीना तक छोड़ देते है।

Health Tips: करना चाहते है आप भी वजन कम तो इन हेल्दी ड्रिंक को करें डाइट में शामिल

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा लोग अपना वेट कम करने के लिए खूब मेहनत करते है और यहां तक की खाना पीना तक छोड़ देते है। ऐसे में आप भी अगर वेट कम करने की जर्नी में शामिल है तो आज आपको बता रहे है कुछ ऐसे हेल्दी ड्रिंक जिनके सेवन से आप अपना बढ़ता वजन कम कर सकते है।  

छाछ
आप अपनी डाइट में छाछ को शामिल करें। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर होती है साथ ही पाचन के लिए छाछ काफी फायदेमंद भी होती है। एसे में जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए छाछ पीना फायदेमंद हो सकता है। 

ग्रीन टी
इसके साथ ही आप ग्रीन टी का भी सेवन वेट कम करने के लिए कर सकते है। ग्रीन टी  में एंटीऑक्सिडेंट्स गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते है। अगर आप वेट कम करना चाहते हैं, तो रोजाना ग्रीन टी जरूर पिएं। 

pc- abp news, 1MG,ndtv.in