Health Tips: आप भी रात में करते है इन चीजों का सेवन तो हो सकती है आपको एसीडीटी

इसके साथ ही आप रात में अगर सिट्रस फ्रूट्स जैसे संतरा, नींबू,

Health Tips:  आप भी रात में करते है इन चीजों का सेवन तो हो सकती है आपको एसीडीटी

इंटरनेट डेस्क। खाने पीने का शौक हर किसी को होता है और आपको भी होगा। लेकिन आप कुछ ऐसी चीजों का सेवन जो बिना टाइम या फिर देर रात में करते है तो वो नुकसान तो देते ही है साथ ही एसडीटी भी पैदा कर देते है। ऐसे में आज आपको बता रहे है की आपको रात में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

पकौड़े
आप अगर रात में तले हुए पकौड़े खाते है तो इसका सेवन आपको बंद कर देना चाहिए।  इन पकौड़ों में तेल तो होता ही है साथ ही ये एसिडिक भी होते हैं जिससे आपको रात में खाने से एसिडिटी भी हो सकती है।

संतरा
इसके साथ ही आप रात में अगर सिट्रस फ्रूट्स जैसे संतरा, नींबू, बेरीज और टमाटर खाते है तो यह भी आपके लिए बढ़िया नहीं है। ये भी आपकी एसिडिटी को बढ़ाने का काम करते है। खासकर इन्हें रात में खाली पेट नहीं खाए।

pc- tropika.club