Health Tips: बुखार के बाद बदल गया है मुंह का स्वाद तो अपनाए ये टिप्स

आपको  बेकिंग सोडा में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलानी है और इससे पेस्ट तैयार करना है।

Health Tips:  बुखार के बाद बदल गया है मुंह का स्वाद तो अपनाए ये टिप्स

इंटरनेट डेस्क। बुखार आने या कुछ दिन तबीयत खराब होने से मुंह का स्वाद बदल जाता है। यानी के आप जब किसी चीज सेवन करते है तो आपको उसका स्वाद कड़वा या फिर खराब लगता है। कई बार आप खुद भी इसका अहसास कर चुके होंगे। तो चलिए जानते है मुंह का स्वाद कैसे बदला जा सकता है। जानते है उसके बारे में।

सेब का सिरका 
1 बड़ा चम्मच सेब का सिरका
1 गिलास गर्म पानी
एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका मिलालें और उसके बाद इसमें आपकोें थोड़ा सा शहद मिलाना है। आप रोजाना दिन में एक या दो बार इसका सेवन करेंगे तो आपके मुंह का स्वाद बदल जाएगा।

बेकिंग सोडा
1 चम्मच बेकिंग सोडा
नींबू का रस 
आपको  बेकिंग सोडा में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलानी है और इससे पेस्ट तैयार करना है। इसके बाद आपको इससे अपने दांतों को ब्रश करना है। आपको फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।

pc- healthunbox.com,ndtv,aaj  tak