Health Tips: अच्छी नींद के लिए छोड़ दें ये बुरी आदतें, मिलेगा फायदा

इंटरनेट डेस्क। अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद का लेना भी जरूरी है। अच्छी नींद नहीं लेने पर लोगों को शरीर थका-थका लगता है।

Health Tips: अच्छी नींद के लिए छोड़ दें ये बुरी आदतें, मिलेगा फायदा

इंटरनेट डेस्क। अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद का लेना भी जरूरी है। अच्छी नींद नहीं लेने पर लोगों को शरीर थका-थका लगता है। आप अपनी दिनचर्चा में बदलाव कर अच्छी नींद ले सकते हैं। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हें।

   देर रात का खाना और शराब सेहत के लिए हानिकारक होता हे। इन दोनों से ही नींद के चक्र में भारी रुकावट आती है। इसी कारण आप सोने से तीन घंटे पहले ही खाना खालें। लेट खाना खाने से अगले दिन आप बहुत भारीपन और सुस्ती महसूस करते हैं।

वहीं  सोने से 10 घंटे पहले कैफीन से दूरी बनाना भी फायदेमंद रहता है, क्योंकि  कैफीन को खून से पूरी तरह बाहर निकलने में लगभग 10 घंटे का वक्त लगता है। जो नींद में रुकावट का कारण होती है। वहीं   सोने से 2 घंटे पहले कामकाज से दूरी बना लेनी चाहिए। सोने से 1 घंटा पहले ब्लू लाइट से आपको बचना होगा। ऐसा होने पर आप अच्छी नींद ले सकेंगे।

PC:  megawecare
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें