Health Tips: ऐसे अंजीर खाना होगा ज्यादा लाभकारी, जान लें आप  

इंटरनेट डेस्क। अंजीर में कई प्रकार को पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक है। अंजीर फाइबर, कैल्शियम और आयरन से भरपूर सुपरफूड है।

Health Tips:  ऐसे अंजीर खाना होगा ज्यादा लाभकारी, जान लें आप  

इंटरनेट डेस्क। अंजीर में कई प्रकार को पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक है। अंजीर फाइबर, कैल्शियम और आयरन से भरपूर सुपरफूड है। इसे सही तरीके से खाने से सेहत को लेकर कई लाभ मिलते हैं। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।

भीगे हुए अंजीर खाना ज्यादा लाभकारी होते हैं। आप रात को दो अंजीर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट पानी के साथ इनका सेवन कर लें। भिगोने से इसमें मौजूद फाइबर हल्का हो जाता है, जिससे यह आसानी से पच जाता है और पेट साफ रहने में सहायता मिलती है।

वहीं रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में दो अंजीर मिलाकर  सेवन करने से भी लाभ मिलता है। इस प्रकार खाने से शरीर को कैल्शियम बेहतर तरीके से मिलता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं और नींद भी अच्छी आती है। आपको आज से ही अंजीर का सेवन शुरू कर देना चाहिए।

PC:  ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें