Health Tips: इन आदतों के कारण समय से पहले ही कमजोर हो रही है आपकी भी हड्डियां

इसके साथ ही आपकी फिजिकल एक्टिविटी नहीं करने की आदत भी आपके लिए परेशान करने वाली है

Health Tips:  इन आदतों के कारण समय से पहले ही कमजोर हो रही है आपकी भी हड्डियां

इंटरेनट डेस्क। जवानी हमेशा नहीं बनी रहती है, इसके साथ ही आपको कई तरह की बीमारिया भी घेरने लगती है। इनमें से ही एक है हड्डियों का उम्र से पहले कमजोर होना। जब हड्डियां कमजोर होती हैं तो अर्थराइटिस और अन्य कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। लेकिन इनके लिए जिम्मेदार भी हम ही होते है और वो हमारी कुछ आदते। ऐसे में आज जानते है उनके बारे में।

डाइट की कमी 
कैल्शियम और विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियां कमजोर होती है। आजकल बच्चे जंक फूड खाते है और अपनी हड्डियों को कमजोर करते है। ऐसे में बच्चों को इस उम्र में दूध का सेवन ज्यादा करना चाहिए। जिससे कैल्शियम और विटामिन की कमी पूरी हो सके। 

नो फिजिकल एक्टिविटी 
इसके साथ ही आपकी फिजिकल एक्टिविटी नहीं करने की आदत भी आपके लिए परेशान करने वाली है। कामकाज के प्रेशर के चलते देर तक कुर्सी पर बैठे रहना। नियमित तौर पर एक्सरसाइज नहीं करना ये आदत आपकी हड्डियों को कमजोर करती है।

pc- abp news