Health Tips: विटामिन ए की कमी से झेलनी पड़ सकती हैं कई परेशानियां, इन चीजों का करें सेवन

इंटरनेट डेस्क। शरीर में सभी विटामिन का पर्याप्त मात्रा में होना जरूरी है। आज हम आपको विटामिन-ए का सेवन करने से सेहत मिलने वाले फायदों के बारे और ये किन चीजों में पाया जाता है, के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं।

Health Tips: विटामिन ए की कमी से झेलनी पड़ सकती हैं कई परेशानियां, इन चीजों का करें सेवन

इंटरनेट डेस्क। शरीर में सभी विटामिन का पर्याप्त मात्रा में होना जरूरी है। आज हम आपको विटामिन-ए का सेवन करने से सेहत मिलने वाले फायदों के बारे और ये किन चीजों में पाया जाता है, के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं। विटामिन ए आंखों की रोशनी के साथ-साथ दिल, त्वचा, फेफड़े और इम्यून सिस्टम के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। 

इस विटामिन की कमी से आंखों की रोशनी जाने, फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं, कमजोर इम्युनिटी और त्वचा से जुड़ी समस्याओं का लोगों को सामना करना पड़ जाता है।  आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि ये विटामिन किन चीजों में मिलता है। 

पपीता:  पपीता भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन-ए मिलता है। इसका सेवन करने से पाचन क्रिया सही रहती है। वहीं कब्ज की समस्या भी दूर होती है। आपको आज से ही उन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए।
गाजर: गाजर में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। गाजर में  एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर भी मिलते हैं, सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होते हैं। इसका सेवन करने से आखों की रोशनी भी तेज होती है। 

पालक: पालक भी विटामिन-ए प्रयाप्त मात्रा में मिलता है, जो शारीरिक संरचना को मजबूत और स्वस्थ रखने में उपयोगी है। 
शकरकंद: शकरकंद में विटामिन-ए के साथ ही प्रोटीन, फाइबर, और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं, जो हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होते हैं। 
आम: गर्मी के मौसम में आने वाला आम  में विटामिन-ए की अच्छी मात्रा मिलती है, जो शरीर को कई फायदे पहुंचाता है। 
PC:  freepik