इंटरनेट डेस्क। आज के समय में डायबिटीज की बीमारी लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। इस बीमारी से पीडि़त होने पर मरीज को अपने खान-पान का का विशेष ध्यान रखना होता है। डायबिटीज के मरीज भी मिठाइयों का स्वाद ले सकते हैं। आज हम आपको दो मिठाइयों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें डायबिटीज मरीज भी खा सकते हैं।

इनमें अंजीर की बर्फी भी एक है। इसमें नेचुरल शुगर भी मिलता है। इसे बनाने के लिए चीनी की जगह शहद का उपयोग किया जाता है। इसका सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को कोई नुकसान भी नहीं होगा।

वहीं मखाने की खीर का स्वाद भी डायबिटीज के मरीज ले सकते हैं। इसे बनाने के लिए दूध और ड्राई फू्रट्स का उपयोग किया जाता है। वैसे डॉक्टर की सलाह से ही आपको इन मिठाइयों का सेवन करना चाहिए।
PC: freepik