Health Tips: अधिक आम का सेवन बिगाड़ सकता है आपकी सेहत, ध्यान रखें इन बातों का

इसके साथ ही आम नेचुरल शुगर से भरपूर होता है।

Health Tips: अधिक आम का सेवन बिगाड़ सकता है आपकी सेहत, ध्यान रखें इन बातों का

इंटरनेट डेस्क। आम का आखिरी सीजन चल रहा है आने वाने 10 दिनों में आम मिलना मुश्किल हो जाएंगे। ऐसे में आपको भी अगर आम खाने का शौक है तो आप भी अभी खा ले। लेकिन क्या आपको यह पता है की आम का ज्यादा सेवन आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में आज आपको बता रहे है इस बारे में।

डायबिटीज मरीजों के लिए
आम का स्वाद लगता बड़ा ही अच्छा है। लेकिन इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो मधुमेह रोगियों के लिए खतरनाक हो सकती है। आम के अधिक सेवन से ब्लड शुगर लेवल में वृद्धि भी हो सकती है। इसलिए डायबिटीज पेशेंट को आम खाने से हमेशा परहेज करना चाहिए।

वजन बढ़ना
इसके साथ ही आम नेचुरल शुगर से भरपूर होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है जो वजन बढ़ाने का काम करती है। ऐसे में जो लोग वजन कम करना चाह रहे है उनके लिए ये हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए अधिक आम का सेवन नहीं करें।

pc- abp news