Health Tips: आम का सेवन हैं आपके बच्चों के लिए बड़ा ही फायदेमंद, बनाकर पिलाए मैंगो शेक

अगर आप बच्चों को मैंगो शेक पिलाते है तो इससे उनके शरीर में खून की कमी नहीं होती

Health Tips: आम का सेवन हैं आपके बच्चों के लिए बड़ा ही फायदेमंद, बनाकर पिलाए मैंगो शेक

इंटरेनट डेस्क। गर्मियों के इस सीजन में आपको आम भरपुर मात्रा में मिल जाएगा। ऐसे में आपको भी इसका सेवन करना चाहिए साथ ही आपके बच्चों के लिए तो यह और भी फायदेमंद है। ऐसे में आज जानने की कोशिश करेंगे की इसके सेवन से बच्चों को क्या फायदे मिल सकते है। 

मेमोरी बूस्ट
आप अगर आपके बच्चों को आम का जूस पिलाते है या फिर शेक पिलाते है तो यह बहुत ही फायदेमंद है। इसमें ग्लूटामिक एसिड पाया जाता है, जो मेमोरी को बढ़ाने का काम करता है। बच्चे को इसे पिलाने से उनका शरीर भी हेल्थी रहता है।

खून बढ़ाए
अगर आप बच्चों को मैंगो शेक पिलाते है तो इससे उनके शरीर में खून की कमी नहीं होती। आम में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है जो रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है। साथ ही साथ शरीर की कमजोरी को भी दूर करने का काम करता है।

pc- herzindagi.com