Health Tips: बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल तो आज से ही शुरू कर दें इन फलों का सेवन

बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में लगातार बढ़ रही है।

Health Tips:  बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल तो आज से ही शुरू कर दें इन फलों का सेवन

इंटरनेट डेस्क। बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग हाई कोलेस्ट्रॉल का शिकार हो रहे हैं जो बाद में जाकर हार्ट के पेशेंट बन जाते है। ऐसे में आज आपको ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए रामबाण साबित हो सकता है।

सेब 
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर मरीजों को सेब का सेवन सबसे ज्यादा फायदा देता है। सेब में सॉल्यूबल फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जिससे शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। सेब खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम भी बूस्ट होता है।

संतरा
संतरे में भी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी असरदार माना जाता है। संतरा में भरपूर मात्रा में विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो फायदा देते है।  संतरा का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।

pc- ndtv.in,herzindagi.com,1 mg