इंटरनेट डेस्क। बारिश के मौसम में लोगों को कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ जाता है। इस मौसम में मच्छरों के कारण लोग मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों से पीड़ित हो जाते हैं।
डेंगू बुखार में शरीर में प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं, जिससे कमजोरी होती है। इसके कारण लोगों को लगातार उल्टी, बुखार और सिर दर्द होने लगता है। आज हम आपको दो फलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो डेंगू का शिकार होने पर सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ये दो फल कीवी और अनार है। डेंगू के मरीजों को कीवी खिलाना चाहिए।
कीवी में विटामिन सी होता है जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में सहायता करता है। ये डेंगू के मरीजों के लिए रामबाण साबित होता है। अनार में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कई समस्याओं से बचाते हैं। अनार में विटामिन सी होता है। इसका सेवन करने से खाने से शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बढ़ती हैं। आपको इन दोनों फलों का सेवन जरूर ही करना चाहिए। ये कई प्रकार से सेहत के लिए लाभकारी होते हैं।
PC: healthathomes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें