इंटरनेट डेस्क। टूटते और कमजोर होते बाल इन दिनों लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बने हुए हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए लोगों द्वारा कई प्रकार के उपाय अपनाए जाते हैं। आज हम आपको एक तेल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो बाल झड़ने की परेशानी को दूर करने में उपयोगी है।
हम नारियल तेल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो बालों को गहराई से पोषण देने के साथ ही उन्हें जड़ों से मजबूती देता है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण स्कैल्प को इन्फेक्शन से बचाने में उपयोगी है। नारियल तेल में सही इंग्रेडिएंट को मिलाने से इसके फायदे दोगुने हो सकते हैं।
नारियल तेल और एलोवेरा का मिश्रण बालों के लिए बहुत ही उपयोगी है। एलोवेरा जेल स्कैल्प को खुजली या जलन से आराम देने में उपयोगी है। वहीं एलोवेरा से डैंड्रफ भी कम होती है। इस दोनों का मिश्रण डैमेज बालों को रिपेयर करता है।
PC: nykaa
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें