Haryana Cabinet Ministers List 2024: सैनी मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले मंत्रियों की पूरी लिस्ट देखें यहाँ

नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को पंचकूला में दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह वाल्मीकि जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में हुआ। 

Haryana Cabinet Ministers List 2024: सैनी मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले मंत्रियों की पूरी लिस्ट देखें यहाँ

BY: Varsha Saini

pc: financialexpress

नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को पंचकूला में दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह वाल्मीकि जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में हुआ। 

सैनी के साथ ही हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्रियों को भी शामिल किया गया। मंत्रियों को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल में केवल 14 मंत्री ही शपथ ले सकते हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान, भाजपा ने 90 में से 48 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की, जो हरियाणा चुनाव में उसकी अब तक की सबसे बड़ी जीत है और पार्टी द्वारा लगातार तीसरी बार जीत हासिल करना भी एक अभूतपूर्व उपलब्धि है।

यहाँ देखें हरियाणा कैबिनेट मंत्रियों की सूची 2024

अनिल विज
कृष्ण लाल पवार
राव नरबीर सिंह
महिपाल ढांडा
विपुल गोयल
अरविंद कुमार शर्मा
श्याम सिंह राणा
रणबीर सिंह गंगवा
कृष्ण कुमार बेदी
श्रुति चौधरी
आरती सिंह राव
राजेश नागर गुर्जर
गौरव गौतम

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें