Harmanpreet Kaur: कप्तान हरमनप्रीत ने हार के बाद बोल दी ये बड़ी बात, उनके फैंस का सुनकर हो जाएगा....

हरमनप्रीत कौर ने ट्विटर पर लिखा, यह दुनिया भर में हमारे सभी प्रशंसकों के लिए है जिन्होंने इस विश्व कप के दौरान हमारा सपोर्ट किया है।

 Harmanpreet Kaur: कप्तान हरमनप्रीत ने हार के बाद बोल दी ये बड़ी बात, उनके फैंस का सुनकर हो जाएगा....

इंटरनेट डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। सेमिफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी दुखी भी है परेशान भी है। लेकिन टीम की कप्तान हरमन प्रीत कौर ने एक खुला खत लिखा है, जिसने सब का दिल जीत लिया है।

अब हरमनप्रीत कौर ने दिल तोड़ने वाली हार के बाद फैन्स के नाम एक खत लिखा है। हरमनप्रीत ने कहा कि वह पूरे वर्ल्ड कप के दौरान मिले सपोर्ट के लिए फैन्स का आभार व्यक्त करती हैं। हरमन ने इसमें वादा किया कि उनकी टीम मजबूती से वापसी करेंगी।

हरमनप्रीत कौर ने ट्विटर पर लिखा, यह दुनिया भर में हमारे सभी प्रशंसकों के लिए है जिन्होंने इस विश्व कप के दौरान हमारा सपोर्ट किया है। उन्होंने आगे लिखा एक क्रिकेट प्रशंसक के रूप में जानती हूं कि अपनी टीम को हारते देखना दुखद है। मैं बस इतना कह सकती हूं कि हम मजबूती से वापसी करेंगे और शानदार प्रदर्शन करेंगे।