पाकिस्तान के खिलाफ मैच में Hardik Pandya ने पहनी इतने लाख की घड़ी, जानकर उड़ जाएंगे होश

खेल डेस्क। भारतीय टीम ने एक बार फिर से आईसीसी टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को मार दी है। मैच में ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में Hardik Pandya ने पहनी इतने लाख की घड़ी, जानकर उड़ जाएंगे होश

खेल डेस्क। भारतीय टीम ने एक बार फिर से आईसीसी टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को मार दी है। मैच में ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। भले ही हार्दिक पांड्या बल्ले से खाता भी नहीं खोल सके, लेकिन गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटक भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मैच के दौरान कई फैंस का ध्यान उस खूबसूरत घड़ी पर गया जो हार्दिक पांड्या ने पहनी हुई थी। इस घड़ी की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। खबरों के अनुसार, इस भारतीय ऑलराउंडर ने जैकब एंड कंपनी एपिक X क्रोनो 44mm टाइटेनियम घड़ी लाइट ब्लू शेड में पहनी हुई थी।

इसकी कीमत एथोस वेबसाइट पर 32,00,000 रुपए है। आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या के पास रोलेक्स, रिचर्ड मिल, ऑडेमर्स पिगुएट और दूसरी कंपनियों की लग्ज़री घड़ियाँ भी हैं। हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 3 ओवर में केवल 16 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए थे।

PC: espncricinfo