Hanuman Beniwal ने सीएम भजनलाल से पूछा सवाल, कहा- क्या नियम सिर्फ कागजों में ही रह गए हैं

जयपुर। आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर जिले में JSW सीमेंट कम्पनी द्वारा सड़क खोले जाने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से एक सवाल किया है।

नागौर सांसद बेनीवाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि नागौर जिले में JSW सीमेंट कम्पनी की सत्ता में बैठे जिम्मेदारों और अफसरों की मिलीभगत की वजह से मनमर्जी हावी है, सिर्फ 2 जगह की अनुमति लेकर इस सीमेंट कंपनी ने अपनी मनमर्जी से पूरा रूट बदल दिया और 4 सड़कों को खोद डाला और इस वजह से 20 गांवों के हजारों लोग आज धूल, गड्ढों और टूटी सड़कों के बीच जीने को मजबूर हैं।

मेरी प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सवाल है कि क्या नियम सिर्फ कागजों में ही रह गए हैं? और कंपनी की इस करतूत के लिए जिम्मेदार कौन है? यह सीधा-सीधा प्रशासनिक लापरवाही और कंपनी की मनमानी का मामला है। बिना उचित अनुमति के इतना बड़ा बदलाव कैसे हो गया? किसके संरक्षण में यह सब चलता रहा ? सरकार त्वरित प्रभाव से मामले में संज्ञान लेकर दोषी अधिकारियों और कंपनी पर कड़ी कार्रवाई करें और सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को तुरंत दुरुस्त करवाए तथा इस कंपनी के खिलाफ आंदोलित ग्रामीणों से तत्काल उच्च स्तरीय वार्ता करें।

PC: dakshinbharat

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें