Hanuman Beniwal ने अब सीएम भजनलाल से बोल दी है ये बड़ी बात, कहा-गंभीर श्रेणी के अपराधों में...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से सांसद हनुमान बेनीवाल ने ब्यावर जिले के जैतारण थाना क्षेत्र के झुंझडा निवासी किसान हनुमान राम जाट की खेत में अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या करने की घटना पर दुख प्रकट किया है।

Hanuman Beniwal ने अब सीएम भजनलाल से बोल दी है ये बड़ी बात, कहा-गंभीर श्रेणी के अपराधों में...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से सांसद हनुमान बेनीवाल ने ब्यावर जिले के जैतारण थाना क्षेत्र के झुंझडा निवासी किसान हनुमान राम जाट की खेत में अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या करने की घटना पर दुख प्रकट किया है। आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने संबंध में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर भी निशाना साधा है। 

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि ब्यावर जिले के जैतारण थाना क्षेत्र के झुंझडा निवासी किसान हनुमान राम जाट की खेत में अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने का मामला अत्यंत दु:खद है। इस प्रकार की घटना राजस्थान में जंगलराज होने का प्रमाण है। 

 हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में आगे कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कहना चाहता हूं कि गृह विभाग का जिम्मा आपके पास है, मगर अपराध चरम पर है। गंभीर श्रेणी के अपराधों में पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ त्वरित एक्शन नहीं लेने व समय पर पीडि़तों को न्याय नहीं मिलने से अपराधियों के हौंसले बुलंद है।

 हनुमान बेनीवाल ने बताया कि इस मामले को लेकर मैंने पुलिस के आला अफसरों से दूरभाष पर वार्ता करके तत्काल आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने हेतु कहा है। मैंने पाली व ब्यावर जिले के आरएलपी कार्यकर्ताओं को यह प्रकरण संज्ञान में आने के बाद मौके पर भेज दिया था।

PC: thebuckstopper
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें