Hair Care Tips: बाल टूटने की परेशानी दूर करने के लिए इस प्रकार करें प्याज का उपयोग, मिलेगा फायदा

इंटरनेट डेस्क। प्याज हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आपको जानकर हैरानी होगी की इसका रस हमारे बालों के लिए भी उपयोगी है। प्याज का रस बाल झडऩे की परेशानी को दूर करने में उपयोगी है। प्याज के रस में मौजूद फॉस्फोरस बालों को मजबूती प्रदान करता है।

इसी कारण इसका उपयोग करने से  बाल टूटने की परेशानी दूर होती है। वहीं नए बाल भी उगने शुरू हो जाते हैं। इसके लिए आप कच्चे प्याज को घिस कर इसे एक सूती कपड़े में दबाकर इसका रस एक बर्तन में निकाल लें।  अब आप इस रस को अपने बालों की जड़ों में लगा लें।

आप इसका नारियल तेल मिलाकर भी उपयोग कर सकते हैं। आप बालों में इसे लगाकर दो घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने बालों को धो लें। ऐसा करने से आपकी बाल टूटने की परेशानी दूर हो जाएगी। वहीं बालों की चमक भी बढ़ जाएगी। आपको आज ही ये घरेलू उपाय कर लेना चाहिए।

PC:  freepik 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें