Hair Care Tips: हेयर फॉल और डैंड्रफ की परेशानी से छुटकारा दिला देगा ये घरेलू उपाय, आज से ही अपना लें आप 

इंटरनेट डेस्क। अंडा हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अंडा हमारे बालों के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है।

इसका आप हेयर केयर के रूप में उपयोग कर बालों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों से बच सकते हैं। अंडे के मास्क से हेयर फॉल, डैंड्रफ आदि से छुटकारा मिल सकता है। आज हम आपको अंडे का हेयर मास्क बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। आप अंडा, नींबू का रस और दही से ये हेयर मास्क बना सकते हैं।

इसके लिए आप एक बर्तन में अंडे को फोडक़र डाल लें। अब इसमें आप नींबू का रस और दही मिला लें। अब आप इसे बालों पर लगा लें। इसे लगाने के लगभग एक घंटे बाद बालों को धो लें। ऐसा करने से बालों के झडऩे और डैंड्रफ की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। 

PC: freepik