Hair Care Tips: बालों की गंदगी को साफ कर देता है रीठा, इस प्रकार कर लें उपयोग

इंटरनेट डेस्क। बालों की गंदगी को साफ करने के लिए लोगों द्वारा कई प्रकार के उपाय किए जाते हैं। बड़ी संख्या में लोगों द्वारा शेम्पू का उपयोग किया जाता है। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो स्कैल्प में जमा ऑयल और गंदगी को साफ करने में उपयोगी है।

आज हम आपको रीठा के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसमें मौजूद सैपोनिन बालों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसका उपयोग करने से बाल सूखें नहीं बनते हैं। इसका सदियों से ज्यादा उपयोग किया जाता है। इसके लिए आप रीठा पाउडर में पानी मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए।

ज्यादा गाढ़ा होने के कारण ये बालों में ठीक से लग नहीं पाएगा। इसे बालों में लगाने के बाद आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब बालों को पानी से धो लें। ध्यान रखें की बालों को धोने के लिए गर्म पानी का उपयोग नहीं करें। 

PC: herzindagi, freepik