Hair Care Tips: इस प्रकार बना लें चिया सीड्स और एलोवेरा हेयर मास्क, उपयोग करने से मिलेंगे ये फायदे

इंटरनेट डेस्क। चिया सीड्स और एलोवेरा हमारी सेहत के साथ ही बालों के लिए भी बहुत ही लाभकारी होते है। इन दोनों ही चीजों से बने हेयर मास्क से बालों को गहराई से पोषण मिलता है। इससे बाल मुलायम, चमकदार और हेल्दी बनते हैं।

Hair Care Tips: इस प्रकार बना लें चिया सीड्स और एलोवेरा हेयर मास्क, उपयोग करने से मिलेंगे ये फायदे

इंटरनेट डेस्क। चिया सीड्स और एलोवेरा हमारी सेहत के साथ ही बालों के लिए भी बहुत ही लाभकारी होते है। इन दोनों ही चीजों से बने हेयर मास्क से बालों को गहराई से पोषण मिलता है। इससे बाल मुलायम, चमकदार और हेल्दी बनते हैं। इसका हेयर मास्क बनाने क लिए आपको 1 कप चिया सीड्स और आवश्यकतानुसार एलोवेरा जैल और पानी की जरूरत होगी। 

इसे बनाने के लिए आप एक कप पानी में चिया सीड्स को रात भर भिगोकर दें। अब इन्हें सुबह एक बर्तन में निकाल दस मिनट तक धीमी आंच पर पका लें। मिश्रण गाढ़ा होने पर इसे ठंडा कर इसमें  एलोवेरा जैल मिला लें। अब आप इसे 20 से 30 मिनट के लिए बालों में लगा लेेंं।

इसके बाद बालों को पानी से धो लें। ऐसा करने से बालों को गहराई से नमी मिलेगी। वहीं बाल मुलायम और रेशमी बन जाएंगे। इसका उपयोग करने से डैंड्रफ को कम करने में सहायता भी मिलेगी। 

PC: freepik 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें