Hair Care Tips: बाल झड़ने की परेशानी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल कर लें ये चीजें

इंटरनेट डेस्क। प्रदूषण, स्ट्रेस, गलत खानपान और स्ट्रॉन्ग केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स के कारण आज के समय में लोगों को बालों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इन परेशानियों में बाल झडऩे की भी एक परेशानी है।

बहुत से लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर कर सकते हैं। बाल झडऩे की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए लोगों को प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। बाल केराटिन प्रोटीन से बने होते हैं, इसलिए अंडे, दालें, सोयाबीन और डेयरी प्रोडक्ट्स से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें।

आयरन की कमी से बाल झड़ते हैं। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में पालक, चुकंदर, अनार और ड्राई फ्रूट्स आदि का सेवन करें।  विटामिन-ई (बादाम, एवोकाडो) और विटामिन-सी (संतरा, आंवला) भी बालों को झडऩे से रोकने में उपयोगी है।

PC: garnier, azizaksoz, haircode
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें